आज और कल निरस्त रहेगी नौचंदी एक्सप्रेस
मुरादाबाद मेें इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन रहेगी निरस्त
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से मेरठ सिटी/सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के कटघर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य उत्तर रेलवे की ओर से किया जाना है। इसी वजह से ट्रेन प्रयागराज से निरस्त रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डा. अमित मालवीय के मुताबिक मेरठ से संगमनगरी आने वाली यह ट्रेन शुक्रवार को ही निरस्त कर दी गई। इसके अलावा 15 दिसंबर को भी मेरठ से निरस्त रहेगी। वहीं इलाहाबाद से 15 एवं 16 अगस्त को ट्रेन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस भी 15 दिसंबर को निरस्त रहेगी।