फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद एवं छिवकी आने वाली कई ट्रेनों का 15 से बदल रहा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000

इलाहाबाद, छिवकी आने वाली 43 ट्रेनों का 15 से बदल रहा समय
0 15 अगस्त से उत्तर मध्य रेलवे की लागू हो रही नई समय सारिणी
0 दिल्ली से आने में ज्यादा वक्त लेगी प्रयागराज, दुरंतो, हमसफर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। बुधवार 15 अगस्त को अगर ट्रेन पकड़ने जाए तो एक बार रेलवे की पूछताछ सेवा से ट्रेन के आगमन-प्रस्थान की जानकारी जरूर ले लें। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे की नई समय सारिणी इस बार 15 अगस्त से लागू हो रही है। इलाहाबाद, इलाहाबाद छिवकी, नैनी, कानपुर, आगरा, झांसी, मथुरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, इटावा आदि स्टेशनों से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों के समय में रेलवे बदलाव कर रहा है। इलाहाबाद जंक्शन की ही बात करें तो 15 अगस्त से यहां आने वाली 30 ट्रेनों के समय में एवं इलाहाबाद छिवकी से गुजरने वाली 13 ट्रेनों का समय रेलवे बदल रहा है।
रेलवे की समय सारिणी में जो प्रमुख बदलाव है उसमें प्रयागराज, आनंद विहार-इलाहाबाद हमसफर, नई दिल्ली-इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस आदि ट्रेनें अब पहले के मुकाबले जंक्शन पहुंचने में ज्यादा समय लेंगी। प्रयागराज एक्सप्रेस अब सुबह 6.50 की बजाय 7.25 बजे जंक्शन आएगी। पिछले कुछ दिनों से प्रयोग के तौर पर इस ट्रेन का समय बढ़ाया गया था लेकिन, रेलवे की समय सारिणी में इसे स्थायी किया जा रहा है। दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस सुबह 6.10 की बजाय 6.20 बजे तो दिल्ली दुरंतो सुबह 5.50 की बजाय अब सुबह 6.20 बजे जंक्शन आएगी। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल की 38 ट्रेनों के उनके टर्मिनल स्टेशन पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। 38 में से 24 ट्रेनें जहां अब ज्यादा वक्त में अपने टर्मिनल स्टेशन पर पहुंचेंगी तो वहीं 14 ट्रेनें पहले के मुकाबले अब कम समय में अपने आखिरी स्टेशन तक पहुंच जाएगी। इसी तरह झांसी मंडल में 14 में से 11 ट्रेनें ज्यादा तो तीन ट्रेनें कम समय में और आगरा मंडल की 21 में 10 ट्रेनें ज्यादा और 11 ट्रेनें कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

इलाहाबाद जंक्शन में 30, कानपुर सेंट्रल में 41 ट्रेनें अब बदले समय पर
0 15 अगस्त से एनसीआर जोन के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों में आने वाली तमाम ट्रेनों के समय में बदलाव हो रहा है। इसमें इलाहाबाद जंक्शन की 30, कानपुर सेंट्रल की 41, झांसी में 35, इलाहाबाद छिवकी, चुनार में 13-13 , मिर्जापुर में 12, फतेहपुर में नौ, विंध्याचल में सात, आगरा फोर्ट में छह, आगरा कैंट, मानिकपुर में पांच-पांच, कानपुर अनवरगंज, टूंडला, अलीगढ़, शंकरगढ़, नैनी स्टेशन की चार-चार,ग्वालियर, भरवारी, सिराथू में तीन-तीन, इटावा, एत्मादपुर, मुरैना, खागा, धौलपुर, फिरोजाबाद में दो-दो, खुर्जा, ललितपुर, राजा की मंडी, ईदगाह, मथुरा, शिकोहाबाद में एक-एक अब बदले हुए समय से पहुंचेगी। नई समय सारिणी में इलाहाबाद-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस के साथ कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर, अजमेर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को भी जगह मिली है। इन ट्रेनों का संचालन इसी वर्ष शुरू हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस
0 रेलवे की समय सारिणी में लखनऊ से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित तेजस एक्सप्रेस को भी स्थान मिला है। हालांकि इसके संचालन की तिथि अभी जारी नहीं की गई है। इसका संचालन सप्ताह में पांच दिन होगा। लखनऊ से इसका नंबर 12585 एवं नई दिल्ली से इसका नंबर 12586 होगा। नई दिल्ली से दिन में 3.35 बजे चलकर रात 8.35-8.40 बजे कानपुर सेंट्रल एवं रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेंगी। इसी तरह लखनऊ से सुबह 6.50 बजे चलकर सुबह 8.05-8.10 बजे कानपुर एवं दिन में 1.35 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। इसका संचालन बृहस्पतिवार एवं रविवार को नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें