फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के सुई लगाने के बाद रेलवे के इंजीनियर की मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन से
विज्ञापन

रेलवे के इंजीनियर की मौत
ग्रामीणों ने क्लीनिक पर किया हंगामा, आरोपी चिकित्सक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मकूनपुर (प्रतापगढ़)। झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से रेलवे के इंजीनियर की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने क्लीनिक पर धावा बोल दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों के समझाने पर परिजन शांत हुए। घटना के बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के निनवठ अतरसंड निवासी मोहम्मद इसराइल (59) मध्य प्रदेश के इटारसी में लोको इलेक्ट्रिकल विभाग में इंजीनियर थे। तबियत खराब होने के बाद वह 15 दिन पहले घर चले आए थे। शुक्रवार को सुलतानपुर के एक क्लीनिक पर हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने के बाद परिजन इसराइल को घर ले आए। देर शाम उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। उन्हें दर्द से तड़पता देख परिजन मदाफरपुर स्थित झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर ले गए। दर्द से निजात दिलाने के लिए झोलाछाप ने उन्हें कोई इंजेक्शन लगा दिया। कुछ ही देर में दर्द से इसराइल को आराम मिल गया। परिजन उन्हें क्लीनिक से लेकर घर पहुंचे। तभी उन्हें फिर दर्द होने लगा। जब तक घर के लोग समझ पाते, उससे पहले ही इसराइल की सांसें थम गईं। उनकी मौत के बाद लोग लाठी डंडे लेकर क्लीनिक पर पहुंचे। लोगों के हंगामा करने पर झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग निकला। हालांकि परिवार के लोगों ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें