फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने मांगा 40 माह का बकाया मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेरकों ने 40 माह के बकाया मानदेय के भुगतान के लिए बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। बीएसए का घेराव कर आरोप लगाया कि मानदेय भुगतान के लिए शासन ने 22 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी, मगर अभी तक नहीं भेजी गई है। इससे मानदेय भुगतान के लिए धनराशि नहीं आ रही है।
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत जिले की 1105 ग्राम पंचायतों में तैनात प्रेरकों का मानदेय बकाया है। 40 माह का मानदेय नहीं मिलने से नाराज प्रेरकों ने शनिवार को बीएसए का घेराव कर चेताया है कि अगर मानदेय की डिमांड जल्द नहीं भेजी गई, तो कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। प्रेरकों की बाते सुनने के बाद बीएसए ने आश्वासन दिया है कि अगर 22 बिंदुओं की सूचना ब्लॉक समन्वयकों ने नहीं दी तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर सत्यवान सिंह, शिव कुमार, पंकज सिंह, विजय चक्रवर्ती, पवन मिश्र, कमलेश पांडेय, सोहनलाल, अनिल सिंह, मो.वजीर, शशिकला, डा. विजय यादव, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें