फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 की उम्र में भी रिटायर रेल कर्मियों को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
65 की उम्र वाले रिटायर रेलकर्मियों को भी नौकरी
विज्ञापन

0 रेलवे की पुनर्नियुक्ति योजना के तहत 62 वर्ष थी अधिकतम आयु सीमा
0 रेलवे बोर्ड ने एनसीआर समेत सभी जोनल महाप्रबंधकों को जारी किया पत्र
इलाहाबाद। रेलवे से रिटायर हुए रेलकर्मियों के लिए राहत भरी खबर। रेलवे की पुनर्नियुक्ति योजना के तहत अब 65 वर्ष वाले रेलकर्मी में भी नौकरी के आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से मंगलवार 12 दिसंबर को पत्र भी जारी कर दिया गया। बोर्ड की ओर सभी जोनल महाप्रबंधकों को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पुनर्नियुक्ति योजना के तहत अधिकतम आयु अब 62 की बजाय 65 वर्ष की गई।
विज्ञापन

दरअसल कर्मचारियों की कमी की वजह से तमाम जोनल रेलवे समय-समय पुनर्नियुक्ति योजना के तहत अपने जोन के रिटायर कर्मियों को अधिकतम दो वर्ष के लिए नियुक्त करते हैं। इस योजना के तहत अभी तक 62 या उससे कम आयु वाले रिटायर रेलकर्मी ही अर्ह थे। अब इसकी अर्हता बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है। रेलवे बोर्ड के निदेशक अवस्थापना नीरज कुमार की ओर से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन इलाहाबाद समेत सभी जोनल महाप्रबंधकों को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। बोर्ड के इस निर्देश के बाद एनसीआर के झांसी मंडल द्वारा पिछले माह ग्रुप सी और डी के 2351 पदों में रिटायर कर्मियों की नियुक्ति के मामले में रिटायर कर्मियों की उम्र 62 की बजाय अब 65 किए जाने की संभावना है। दरअसल 2351 पदों के लिए जब विज्ञापन निकाला गया था तब बोर्ड द्वारा अधिकतम उम्र सीमा 65 किए जाने का सरकुलर जारी नहीं किया था। अब सर्कुलर जारी होने के बाद इस बात की संभावना है कि एनसीआर प्रशासन द्वारा पुनर्नियुक्ति योजना के तहत 2351 पदों के लिए आवेदन की तिथि 15 दिसंबर से आगे बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें