फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण रूप से लागू करवाना है 74 वां संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ण रूप से लागू करवाना है 74 वां संशोधन
विज्ञापन

0 भाजपा मेयर प्रत्याशी अभिलाषा ने कहा पुराने शहर में पार्किंग, बारात घर, नर्सिंग होम का निर्माण मेरी प्राथमिकता
इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी से मेयर पद की प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी का कहना है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि भाजपा शासित राज्यों की तर्ज पर यूपी के नगर निगमों को मजबूत करने के लिए 74 वां संशोधन पूर्ण रूप से लागू किया जाए इसका वे मेयर बनने के बाद पूरा प्रयास करेंगी। अभिलाषा के मुताबिक केंद्र एवं यूपी में भाजपा सरकार है। ऐेसे में उम्मीद है कि नगर निगमों में 74 वां संशोधन लागू हो जाएगा। इसके लागू होने के बाद वित्तीय रूप से नगर निगम जहां मजबूत होगा तो वहीं जन समस्याओं से जुड़े काम तेजी से कराए जा सकेंगे।
विज्ञापन

मेयर प्रत्याशी अभिलाषा ने कहा कि पुराने शहर में पार्किंग का निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा बारात घर, नर्सिंग होम आदि का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। ताकि जरूरतमंद लोगों को सस्ती सेवाएं मिल सके। शहर में सीवर लाइन खुदाई का काम चल रहा है। इस कार्य से लोगों के आवागमन में कोई असुविधा न हो उसका भी रास्ता निकाला जाएगा। शहर में निकाय की भूमि पर डिग्री और इंटर कालेज खोले जाने की भी योजना है। वर्तमान समय कुंभ से जुड़े कार्य भी शुरू हो गए हैं। हालांकि इस बार सभी स्थायी काम ही किए जा रहे हैं, जो अस्थायी काम है उसे भी स्थायी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें