फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए जय प्रकाश नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए जय प्रकाश नारायण
विज्ञापन

0 मनमोहन पार्क स्थित मूर्ति पर किया माल्यार्पण
इलाहाबाद। लोक नायक जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती भाजपाइयों ने सादगी से मनाई। इस अवसर पर मनमोहन पार्क स्थित जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश नारायण विचार के संवाहक के साथ-साथ स्वयं एक क्रांतिकारी थे, जो किसी भी बड़े आंदोलन का नेतृत्व करने में पीछे नहीं रहे।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि अंग्रेजों से लोहा लेने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का जज्बा जयप्रकाश नारायण के पास ही था। संचालन भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्र, राजेश निषाद, गिरि शंकर प्रभाकर, गणेश केसरवानी, किरन जायसवाल, डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, शिवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर अखिल भारतीय कायस्थ महासंघ की ओर से भी जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के साथ संजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजेंद्र सिन्हा आदि ने मनमोहन पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मिठाई, फल का भी वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर लोक नायक जय प्रकाश नारायण स्मारक समिति की ओर से भी मनमोहन पार्क में समारोह मनाया गया। यहां समिति के संयोजक सुनील श्रीवास्तव जयप्रकाश नारायण को याद किया। इस अवार प्रकाश दुबे, वेद प्रकाश पांडेय, गोपाल तिवारी, रतन खरे, अन्नू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जयप्रकाश के संघर्षों को किया याद
इलाहाबाद। जनता दल (युनाइटेड) की बुधवार को हुई बैठक में जयंती पर जयप्रकाश नारायण को याद किया। वक्ताओं ने लोकनायक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। बिहार का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि समाजवादी अब परिवारवादी हो गए हैं। उन्होंने इसकी भर्त्सना की। बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन विनोद, प्रशांत सिंह, नारायण सिंह, निखिल कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार यादव, विल्सन सिंह, श्रीचंद्र, अशोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें