इलाकाई पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लोहे की राॅड,, कटर, आरी ब्लेड छोटे आदि बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि दिलीप निवासी ग्राम भाईलाल का पुरवा, थाना रहरा बाजार जनपद बलरामपुर, रामदीन वर्मा और चंद्रभान निवासी ग्राम मतवरिया थाना मोतीगंज जनपद गोंडा, जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज जनपद गोंडा, जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम पठानपुरवा थाना मनकापुर जनपद गोंडा, दुर्गेश ग्राम जिगना बाजार थाना मनकापुर जनपद गोंडा, सरोज कुमार निवासी ग्राम नकछेदपुरवा थाना मनकापुर जनपद गोंडा, सुजीत कुमार निषाद निवासी ग्राम भदकार थाना झूंसी, विकास निषाद निवासी काली सड़क त्रिवेणीबांध थाना दारागंज, गोलू निषाद निवासी काली सड़क दारागंज एवं मनीष निषाद निवासी कच्ची सड़क दारागंज को छतनाग ज्ञानगंगा घाट वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया। दोपहर बाद पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।