फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 मिनट में उड़ा दिए 11.51 लाख रुपये

Thu, 30 May 2019 12:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
atm prayagraj - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

सलोरी में एटीएम को निशाना बनाने वाले बदमाशों ने महज एक घंटे में पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि बदमाश 2.14 मिनट पर पहुंचे और महज 60 मिनट के भीतर 11.51 लाख रुपये समेटकर 3.14 मिनट पर भाग निकले। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर पहुंचे सीओ श्रीश्चंद्र ने सबसे पहले सफाई के लिए तैनात कर्मचारी अल्पनारायण से पूछताछ की। इसके बाद वह एटीएम केबिन से कुछ दूर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के पास पहुंचे तो देखा कि उसका लेंस दीवार की ओर मोड़ दिया गया था। माना जा रहा है कि बदमाशोें ने ही यह काम किया। उधर एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। जांच पड़ताल में पता चला कि रात 2.15 मिनट पर ही कुछ देर के अंतराल पर दोनों ही कैमरों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही वहां लगे अन्य कैमरों की भी फुटेज देखी। जांच करते हुए पुलिस घटनास्थल के पास स्थित मकान में पहुंची तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बेहद अहम जानकारी मिली।

पता चला कि 2.14 मिनट पर क्रॉसिंग साइड से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार एटीएम की ओर गई। 3.14 मिनट पर वही कार फिर कैमरे में नजर आती है लेकिन इस बार वह एटीएम की विपरीत दिशा की ओर आकर खड़ी हुई। उसमें पहले से ही कुछ लोग भी सवार नजर आते हैं। कुछ ही देर बाद लगभग दौड़ते हुए दो अन्य युवक आते हैं और कार में सवार हो जाते हैं। जिसके बाद कार तेजी से क्रॉसिंग साइड की ओर चली जाती है। फुटेज में यह भी दिख रहा है कि कार में बाद में सवार होने वाले दोनों युवक कुछ देर पहले तक एटीएम के बाहर भी टहल रहे थे। पुलिस का मानना है कि दोनों बदमाश बाहर रहकर निगरानी कर रहे थे जबकि उनके साथी भीतर एटीएम काटने में मशगूल थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फुटेज से साफ है कि महज एक घंटे के भीतर ही बदमाश एटीएम से रुपये समेटकर भाग निकले। 
विज्ञापन

 
प्रत्यक्षदर्शी ने देखी थी कार, मचाया था शोर 

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घटना का एक प्रत्यक्षदर्शी भी मिला। सूत्रों की मानें तो उसने बताया है कि रात 3.15 बजे के करीब उसे तेज आवाज सुनाई दी। इस पर उसे लगा कि उसकी स्कूटी गिर गई है। उसने बारजे से नीचे झांका तो उसे सफेद रंग की एक कार नजर आई। गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकला। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने बताया कि दहशत के चलते उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। 

कार पर लगा रखा था बाइक का नंबर
पुलिस को एक चौंकाने वाली जानकारी भी मिली है। वह यह है कि बदमाशों ने घटना में प्रयुक्त कार पर बाइक का नंबर लगा रखा था। जांच में कार पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई तो पता चला कि यह स्प्लेंडर बाइक का नंबर है। पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने से बचने के लिए ही बदमाशों ने ऐसा किया। 

लापरवाही भी आई सामने
पुलिस का कहना है कि घटना में कर्मचारियों की लापरवाही भी सामने आई है। अफसरों की मानें तो सफाईकर्मचारी अल्पनारायण को यह भी निर्देश दिया गया था कि सफाई के साथ रात में 10 बजे वह एटीएम का शटर बंद कर उसे लॉक भी करेगा। लेकिन आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि पिछले लगभग 15 दिनों से एटीएम का शटर रात में बंद नहीं होता था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई कि कैश लोड करने के बाद कस्टोडियन चेस्ट की चाबी एटीएम में ही छोड़ गए थे। पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि चाबी एटीएम में ही रख दी जाती है लेकिन मौके पर पहुंचे बैंक अफसरों ने इसे उनकी लापरवाही बताया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें