फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े थे सपना के सपने: सहेलियों से कम नंबर आने पर 10वीं की छात्रा ने दी जान, मां बोलीं- कर्ज लेकर जमा की थी फीस

Tue, 30 Apr 2024 11:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिता के अनुसार साथ वाली लड़कियों के उससे ज्यादा नंबर थे। सहेलियों उसे इस इस बात को लेकर चिढ़ाती थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी में 10वीं की छात्रा सपना ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। छात्रा ने 71 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, लेकिन सहेलियों के अंक उससे ज्यादा थे। आरोप है कि सहेलियां इस बात को लेकर उसे चिढ़ाती थीं।

विज्ञापन

कौशाम्बी के कड़ा थाना क्षेत्र के अलावलपुर टिकरी निवासी हीरालाल मजदूरी करते हैं। सपना उनके पांच बेटियों में सबसे छोटी थी। इस साल उसने 10वीं में 71 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पिता के अनुसार साथ वाली लड़कियों के उससे ज्यादा नंबर थे। सहेलियों उसे इस इस बात को लेकर चिढ़ाती थीं। आरोप है कि सोमवार सुबह 10 बजे बेटी के स्कूल से कुछ शिक्षक उनके घर पर आए थे। उन्होंने कहा, तुम पढ़ने में ठीक थी फिर तुम्हारा नंबर कम कैसे आए। थोड़ी देर बाद जब शिक्षक चले गए तो वह घर के अंदर गई चली गई। उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस अफसर बनना चाहती थी छात्रा
मां हेमा देवी ने बताया कि गरीबी के चलते बेटी की फीस जमा नहीं कर पाए थे, इसलिए उसे 10वीं का प्रवेश पत्र नहीं मिल रहा था। इसके बाद 6600 रुपये कर्ज लेकर स्कूल की बकाया फीस जमा की गई, तब प्रवेश पत्र मिला और वह परीक्षा में शामिल हो पाई थी। हेमा ने बताया कि उसकी बेटी कहती थी कि मां शादी जल्दी से मत करना। मैं इंटर की पढ़ाई के बाद पुलिस सेवा में जाने की तैयारी करूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें