अप्रैल के मध्य तक आ सकता है अंतिम परिणाम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी है कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम से पहले पीसीएस का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाए। आयोग मार्च में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कराने की तैयारी में है, ताकि अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा सके।
पीसीएस 2023 का विज्ञापन भी जल्द
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग फरवरी के तीसरे सप्ताह में पीसीएस-2023 की भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। अभ्यर्थियों को इस विज्ञापन का बेसब्री से इंतजार है। अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे थे कि पीसीएस मुख्य परीक्षा से वैकल्पिक विषय हटाए जाएं और इसकी जगह उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रश्नपत्र शामिल किए जाएं, ताकि स्केलिंग का विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाए। सूत्रों का कहना है कि आयोग ने इस बाबत एक प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि अभ्यर्थियों की मांग पूरी होती है या नहीं।