रेलवे के चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगातार रेलवे कालोनी में कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए लगातार सर्वे किया जा रहा है। सर्वे का मुख्य उद्देश्य संक्रमित लोगों का पता लगाना है। अब तक 10288 रेलकर्मी और उनके परिवार के सदस्यों का सर्वे किया जा चुका है।
सर्वे के दौरान लोको रेलवे कॉलोनी के 249, डीएसए ग्राउंड रेलवे कॉलोनी के 120, जीआरपी रेलवे कॉलोनी के 179, मालगोदाम रेलवे कॉलोनी के 191, ट्रैफिक रेलवे कॉलोनी के 165, आशियाना रेलवे कॉलोनी के 174, आर.ई. रेलवे कॉलोनी के 50, नवाब यूसुफ रोड रेलवे कॉलोनी के 134, ललितनगर रेलवे कॉलोनी के 216, घनश्याम नगर रेलवे कॉलोनी के 95, खुशरोबाग रेलवे कॉलोनी के 110, रेलगांव रेलवे कॉलोनी के 494, सूबेदारगंज रेलवे कॉलोनी के 404, नैनी रेलवे कॉलोनी के 133, राजापुर रेलवे कॉलोनी के 50और रामबाग रेलवे कॉलोनी के 25 घरों सहित कुल 2789 घरों का सर्वे किया गया।
जांच के दौरान मात्र एक व्यक्ति में ही संभावित लक्षण मिले और 46 अन्य व्यक्ति किसी अन्य लंबी बीमारी से ग्रसित मिले। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/प्रयागराज की टीम और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से चलाए गए इस अभियान को महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे राजीव चौधरी द्वारा भी सराहा गया।