फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन के 102 अफसर कम्रचारी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह के औचक निरीक्षण में सोमवार को विकास भवन में 102 अफसर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन्होंने किसी को इस बाबत सूचना भी नहीं दी थी। जिला विकास अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के तो ज्यादातर अफसर और कर्मचारी गायब रहे। सीडीओ ने सभी से जवाब तलब किया है। अन्यथा, एक दिन का वेतन काटा जाएगा। उधर, सीडीओ के इस आदेश से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सुबह सभी विभागों से उपस्थिति रजिस्टर मंगा लिया। इसके बाद उन्होंने कई विभागों का निरीक्षण किया। विकास भवन में करीब पांच सौ अफसर और कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से 102 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बिना पूर्व स्वीकृति प्राप्त किए अनुपस्थित पाए जाने पर सीडीओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण कार्यालय अध्यक्ष के माध्यम से प्रस्तुत करना है। ज्यादातर कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से भी स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ ने दोनों अफसरों से जवाब मांगा है कि किन परिस्थितियों में अधिकांश कर्मचारियों को आकस्मिक अवकाश दे दिया गया।
इसके विपरीत सीडीओ की कार्रवाई का कर्मचारियाें ने विरोध किया है। विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरसिंह का कहना है कि रजिस्टर सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर ही मंगा लिए गए थे। जबकि, 10.10 तक हस्ताक्षर की छूट होती है। इसके अलावा इस तरह से वेतन नहीं काटा जा सकता। उनका कहना है कि कर्मचारी शाम को पांच बजे के बाद भी काम करते हैं। कई अन्य व्यवहारिक दिक्कतें भी हैं। ऐसे में वेतन काटने का आदेश हुआ तो विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें