फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक संशोधन विधेयक विधेयक का विरोध, पुलिस से भिड़े सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। नागरिक संशोधन विधेयक के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। सुभाष चौराहा पर जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया तथा विधेयक की प्रति जलाईं। इस दौरान पुलिस के साथ काफी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। एक महिला कार्यकर्ता ने दरोगा का कॉलर पकड़कर बैज खींच लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट भी पहुंची।
विज्ञापन

उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाए जाने समेत अलग-अलग घटनाओं को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच नागरिक संशोधन विधेयक पर भी विपक्ष हमलावर हो गया है। सोमवार को लंबे अंतराल के बाद सपा कार्यकर्ताओं का पुराना तेवर दिखाई दिया। सुभाष चौराहा पर जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सराकर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला और विधेयक की प्रति जलाने की कोशिश की, जिस पर वहां मौजूद फोर्स ने उन्हें रोका। इसे लेकर कार्यकर्ताओं की उनके साथ काफी देर तक झड़प हुई। पुलिस उन्हें रोकती रही लेकिन, कार्यकर्ता प्रति जलाने पर अड़े रहे। इसी दौरान एक महिला कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद एक दरोगा का कॉलर पकड़ा लिया। इसके बाद उसका बैज भी खींच लिया।
इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। हालांकि , पुलिस सख्ती दिखाती इससे पहले ही इधर-उधर खड़े कार्यकर्ताओं ने विधेयक की प्रति में आग लगा दी। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले उन्हाेंने पुतले में भी आग लगा दी। इसके बाद पुलिस भी तितर-बितर हो गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर नफरत की खेती करने का आरोप लगाया। अभिषेक यादव का कहना था कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर देश की तहजीब से खिलवाड़ कर रही है। युवजन सभा के संदीप यादव ने नागरिक संशोधन बिल को काला कानून बताया। उन्होंने इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने की बात कही। प्रदर्शन और पुतला दहन करने वालाें में राघवेंद्र यादव, निर्मला यादव, अजीत विधायक, मंजू यादव, नेहा यादव, आशीष प्रताप, सुशील कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पूरी तैयारी के साथ आए थे कार्यकर्ता
नागरिक विधेयक बिल के विरोध में सुभाष चौराहा पर जुटे कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। बिधेयक की प्रति ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग ले रखी थी। उनकी यह रणनीति काम भी आई। पुलिस और कुछ कार्यकर्ताओं के बीच एक तरफ झड़प हो रही थी, वहीं अलग-अलग झुंड में नारेबाजी कर रहे अन्य कार्यकर्ताओं ने बिल की प्रति में लगानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस भी बिखर गई।
असल मुद्दों से भटकाने के लिए आया विधेयक
सपा ने नागरिक संशोधन बिल पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नेताओं का कहना है कि भाजपा ने देशवासियों को असल मुद्दों से भटकाने के लिए यह विधेयक लाया। जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, महंगाई से लोग परेशान है। इन मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा ने यह बिल लाया है जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें