फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर मोदी के भाई पहुंचे मिलने

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

किन्नर आचार्य से मिलने
पहुंचे पीएम के भाई प्रहलाद
0 माघी पूर्णिमा पर अमरत्व स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा
कुंभ नगर (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद दामोदर मोदी ने सोमवार को किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी से उनके संगम लोवर मार्ग स्थित शिविर में मुलाकात की। उनसे सनातन धर्म के विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद उनके संग तस्वीरें भी खिंचवाई। दरअसल किन्नर अखाड़े की कुलदेवी बउचरा माता, मोदी परिवार की भी कुलदेवी हैं। इसके अतिरिक्त मोदी परिवार से पुराने परिचय के कारण भी प्रह्लाद मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान स्नेही क्लब की अध्यक्ष डॉ. नीता साहू भी संग थीं।
विज्ञापन


इनसेट
किन्नर अखाडे़ का अमरत्व स्नान आज
किन्नर अखाड़ा कुंभ मेले के पांचवें मुख्य स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को दोपहर एक बजे अमरत्व स्नान करेगा। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में किन्नर अखाडे़ के संत-महात्मा दोपहर 12 बजे सेक्टर12 स्थित संगम लोवर मार्ग के शिविर से पैदल ही संगम स्नान के लिए निकलेंगे। त्रिवेणी मार्ग झूंसी पहुंचकर पांटून पुल से संगम जाकर अमरत्व स्नान करेंगे। इसके बाद पांच मार्च को सुबह 10 बजे दारागंज से आभार यात्रा निकाली जाएगी, जो रामभवन तक जाकर पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें