मदरसा बोर्ड की आज की परीक्षाएं स्थगित
प्रयागराज। मदरसा बोर्ड की मंगलवार को होने वाली दोनों पालियों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। माघी पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी शिवप्रकाश तिवारी ने बताया कि अब ये परीक्षाएं पांच मार्च को होंगी।