फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट हैक होने की आशंका से इविवि में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वेबसाइट हैक होने की आशंका से इविवि में हड़कंप
विज्ञापन

0 देर तक ठप रही की वेबसाइट, सुधार में जुटे रहे विशेषज्ञ
0 जांच में सामने आया कि वायरस के कारण हुई थी समस्या
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट ने मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास अचानक काम करना बंद कर दिया। वेबसाइट हैक होने की आशंका से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया और एहतियातन मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई। हालांकि बाद में विशेषज्ञों की टीम ने स्पष्ट किया कि यह वेबसाइट की गड़बड़ी है। विशेषज्ञ इसमें देर रात तक सुधार के लिए जुटे रहे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट दोपहर एक बजे तक पूरी तरह से कम कर रही थी। इसके बाद कुछ दिक्कत आने लगी और दो बजे तक वेबसाइट ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के पूर्व में हैक होने के कुछ मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे वेबसाइट के ठप होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा गया और अफसरों को इस बार फिर वेबसाइट हैक होने की आशंका सताने लगी। बिना देर किए सूचना स्थानीय थाने को दी गई और एहतियातन मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बाद में पता चला कि वायरस के कारण वेबसाइट की कुछ फाइलें खराब हो गई हैं। इविवि के पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम को तत्काल बुला लिया गया था। वेबसाइट हैक नहीं हुई है, बल्कि उसमें सुधार किया जा रहा है। इविवि प्रशासन ने वेबसाइट देर रात तक के लिए बंद की है ताकि इसमें अपेक्षित सुधार किया जाए सके। प्रयास हो रहा है कि भविष्य में इस तरह की कोई समस्या न आए, विशेषज्ञ इस पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें