फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से राहत संग आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से राहत संग आफत, बिजली गिरने से युवती की मौत
विज्ञापन

- तीन घंटे में हुई 100 मिमी. रिकार्ड बारिश, पेड़ गिरे, टूटे तार, खंभे हुए टेढ़े
- मीरापुर आकाशीय बिजली गिरने से छत चटकी, दीवार गिरी
- सिविल लाइंस में गड्ढे में फंसी बस और कार, कई गिरे हुए घायल
इलाहाबाद। उमस भरी गर्मी में बादलों की आवाजाही से तरसा रही मानसूनी बारिश ने बुधवार को संगमनगरी को तरबतर कर दिया। दिन भर घमसी उमस के बाद शाम को शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई झमाझम बारिश राहत संग आफत भी लेकर आई। रात 8.30 बजे रात तक तीन घंटे में 100 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। बारा के ललई गांव में तकीरुननिशा (20) की मौत हो गई। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान गरज व चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
वहीं बारिश के दौरान शहर भर में जलभराव के साथ अल्लापुर में पुराना पेड़ गिरा। कई मोहल्लों में बिजली के तार टूटे। सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर सड़क धंसने से एक बस और कार फंस गई। शहर के विभिन्न इलाकों मे रोडवेज की बसें और चारपहिया वाहन फंस गए। गड्ढों में फंसकर लोग घायल भी हुए। वहीं मीरापुर में भूगोल प्रेस के पास रहने वाली प्रतिमा चक्रवर्ती के मकान पर बिजली गिरने से चाहरदीवारी और गेट गिर गया। जिन इलाकों में विकास के काम चल रहे हैं, वहां कहीं पेड़ उखड़े तो कहीं बिजली के खंभे टेढे़ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक मानसूनी ट्रफ लाइन प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिण इलाकों के करीब से गुजर रही है। मानसूनी एक्सप्रेस रफ्तार पकड़ चुकी है। इसके चलते कुछेक स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।
-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें