फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना स्क्रीनिंग शुरू हो गया असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना स्क्रीनिंग शुरू हो गया असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू
विज्ञापन

0 स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य डॉ. शशिकांत का आरोप, उन्हें नहीं दिखाए गए आवेदन पत्र
0 सदस्य ने कुलपति से 22 नवंबर को की लिखित शिकायत, विजिटर को भी भेजी पत्र की प्रति
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती बुधवार को शुरू हो गई। कॉलेज प्रशासन ने आवेदन पत्रों की बिना स्क्रीनिंग किए ही मेरिट लिस्ट जारी कर के इंटरव्यू शुरू कर दिया। इस गड़बड़ी पर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य डॉ. शशिकांत राय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति से 22 नवंबर को लिखित शिकायत भी की। उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय के विजिटर (राष्ट्रपति) को भी पत्र की प्रति भेजी है। बावजूद इसके बिना स्क्रीनिंग इंटरव्यू शुरू हो गया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य एवं ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ.राय ने 22 नवंबर को कुलपति को पत्र लिखकर बताया था कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी लेकिन उन्हें आवेदन दिखाए ही नहीं गए। न ही स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने लिखा की स्क्रीनिंग करने वाले सदस्य का नाम गोपनीय होता है लेकिन डीन सीडीसी ने उनके नाम का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.राय ने बताया कि प्राचार्य ने उन्हें सिर्फ मेरिट लिस्ट दिखाई थी और बिना स्क्रीनिंग के बुधवार को इंटरव्यू भी शुरू करा दिया गया। शिकायत करने वाले विवि कार्य परिषद के सदस्य भी हैं। ऐसे में राष्ट्रपति को पत्र की प्रति भेजने के बाद यह मामला कार्य परिषद में भी उठ सकता है, जिससे भर्ती पर विवाद गहरा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें