फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभा नौ, 11 के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का
विज्ञापन

ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण आज से
0 पंजीकृत विद्यार्थी ही 2019 की यूपी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा नौ एवं 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण तीन सितंबर से शुरू होगा। यह विद्यार्थी 2019 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनके साथ वर्ष 2018 की कृषि भाग-एक की परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 11 के विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण आवेदन भी परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में शनिवार को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

सचिव के मुताबिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा कक्षा नौ एवं 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से एक अक्तूबर तक कोषागार में एकमुश्त जमा करेंगे। पंजीकरण शुल्क की सूचना एवं विद्यार्थी का शैक्षिक विवरण इसी तिथि तक परिषद की वेबासाइट पर अपलोड करना होगा। वेबसाइट अपलोड विद्यार्थियों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान द्वारा उनके विवरणों की दो से 10 अक्तूबर के बीच जांच करनी होगी। सचिव ने हिदायत दी है कि इस अवधि में वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। सचिव के मुताबिक जांच के बाद विद्यार्थियों के विवरण में किसी तरह का संशोधन करने के लिए 11 से 20 अक्तूबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बाद संस्था के प्रधानों को पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं संबंधित कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें