अब लेबर अड्डों पर जुटने वाले मजदूरों की ली सुध
शुरू हुई पंजीकरण की प्रक्रिया, मिलेगा योजनाओं का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
लेबर चौराहा पर जुटने वाले मजदूरों के संघर्ष का असर दिखने लगा है। उनके लिए शुरू योजनाओं का लाभ उन्हें मिले इसके लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। उनके पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए लगने वाले कैंप में उन्हें योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। निर्माण श्रमिकों को आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज की फोटो, 50 रुपये पंजीकरण शुल्क तथा 50 रुपये अंशदान (कुल 100 रुपये) लाना है।
सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि जागरूकता के अभाव में तथा भ्रमणशील रहने की वजह से मजदूरों का पंजीकरण नहीं हो पाता। इसकी वजह से वे बोर्ड की योजनाओं से वंचित हैं। इसी के मद्देनजर लेबर चौराहों पर पंजीकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। 12 जूर से 12 जुलाई तक इलाहाबाद में अलग-अलग लेबर अड्डों पर 24 दिन कैंप लगाए जाएंगे। शुक्रवार तथा बाई का बाग, गोविंदपुर, कचहरी तथा नखास कोना लेबर अड्डा पर कैंप लगाया गया। उप श्रमायुक्त एके सिंह ने बताया कि झूंसी में 17 जून, अतरसुइया में 19, कन्हईपुर मोड़-सुलेमसराय में 21, राजापुर में 22, अल्लापुर में 23, पहलवान चौराहा करेली में 24, नैनी के सरगम लेबर चौराहा में 27, बाई का बाग में 28, राजापुर में 29, अल्लापुर में 30 जून को कैंप लगेग। कचहरी में एक जुलाई, कन्हईपुर मोड़ पर तीन, झूंसी लेबर, झूंसी लेबर अड्डा पर चार, नखास कोना में पांच, बाई का बाग में छह, गोविंदपुर में सात, अल्लापुर में आठ, पहलवान चौराहा में 10, सरगम लेबर चौराहा पर 11 तथा अतरसुई लेबर अड्डा पर 12 जुलाई को कैंप लगेगा।
000
कृषकों का दल पंतनगर रवाना
इलाहाबाद। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सेटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत 100 सदस्यीय कृषक दल शुक्रवार को उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट में सीडीओ सैमुअल पाल एन. ने हरी झंडी दिखाई। सात दिनाें के लिए जाने वाले दल में हर विकास खंड से 22-20 किसान शामिल हैं। इस मौके पर उप कृषि निदेशक विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।