फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरपुर और कौंधियारा ब्लाक में भी अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर और कौंधियारा ब्लाक में भी अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। बहादुरपुर और काैंधियारा ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख राजकुमार सिंह के खिलाफ 106 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है और शपथ पत्र दी है। अविश्वास प्रस्ताव पूर्व प्रमुख अरुणेंद्र यादव ने लाया है। पूर्व में अरुणेंद्र को भी अविश्वास प्रस्ताव के तहत हटाया जा चुका है। जांच में हस्ताक्षर सही पाए जाने के बाद डीएम ने इस पर चर्चा के लिए एक जुलाई की तिथि निर्धारित की है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम करेंगे।
विज्ञापन


कौंधियारा ब्लाक प्रमुख अन्नू मिश्रा के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव पर 58 सदस्याें ने हस्ताक्षर किए हैं। जांच के बाद सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं। इसके बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तीन जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम करेंगे। इनके अलावा सैदाबाद ब्लाक प्रमुख भार्गवी तिवारी के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस पर चर्चा के लिए सोमवार को बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह से बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें