फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी में भी आठ घंटे की देरी से आई उधमपुर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वापसी में भी आठ घंटे की देरी से आई उधमपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन

पहले सफर में दोनों ओर से लेट हुई ट्रेन, यात्रियों को हुई परेशानी

इलाहाबाद। इलाहाबाद से उधमपुर के लिए शुरू हुई उधमपुर एक्सप्रेस का पहला सफर यात्रियों के लिए निराशाजनक रहा। इलाहाबाद से उधमपुर जाने के दौरान जहां ट्रेन का रास्ते में दो बार इंजन फेल हो गया तो वहीं उधमपुर से इलाहाबाद तक के सफर के दौरान ट्रेन आठ घंटे तक लेट हो गई। ट्रेन के लेट आने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

दरअसल शनिवार को इलाहाबाद से रवानगी के बाद गाड़ी संख्या 24155 उधमपुर एक्सप्रेस का इंजन रास्ते में दो बार फेल हो गया था। इस वजह से ट्रेन उधमपुर पहुंचने में 6.50 घंटे लेट हो गई। विलंब से पहुंचने की वजह से गाड़ी संख्या 24156 उधमपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस वहां से शाम 4.15 की बजाय रात 11.20 बजे चली। इसके इलाहाबाद पहुंचने का समय अपराह्न तीन बजे है, लेकिन यहां आते-आते उधमपुर एक्सप्रेस आठ घंटे तक लेट हो गई। पहले फेरे में आठ घंटे की देरी से पहुंचने की वजह से उसमें सफर कर रहे यात्रियों को दिक्कत हुई। ट्रेन से इलाहाबाद पहुंचे नैनी के नागेश कुमार ने बताया कि उम्मीद थी कि पहले ही सफर में ट्रेन लेट नहीं होगी, लेकिन उधमपुर एक्सप्रेस घंटो लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें