फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 डायल वाहन पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Sat, 23 Mar 2019 01:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
लखनऊ - फोटो : SELF
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा स्थित एक मैदान के पास शुक्रवार दोपहर मार्ग अवरुद्ध की सूचना पर मौके पर जा रही डायल 100 की गाड़ी पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी का पीछे हिस्से वाला शीशा टूट गया और गाड़ी पर सवार दो पुलिस कर्मी भी चुटहिल हो गए। मामले को लेकर सोरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  आरोप है कि शुक्रवार दोपहर सोरांव कस्बा के किसी व्यक्ति ने  डायल 100 पर सूचना दिया कि कस्बा स्थित एक मैदान के पास कुछ लोगों द्वारा साउंड लाउडस्पीकर आदि तेज आवाज में बजाते हुए डांस करते हुए रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल से डायल 100 की पीआर वी संख्या 0101 पर तैनात पुलिस कर्मियों को मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस कर्मी कस्बा स्थित मैदान की ओर जैसे ही कुछ दूरी आगे गए कि लोग साउंड लाउडस्पीकर आदि तेज आवाज में बजाकर डांस कर रास्ता अवरूद्ध किए थे। कुछ अराजक किस्म के लोगों ने पुलिस कर्मियों की डायल 100 पर पथराव शुरू कर दिया। उक्त गाड़ी पर तैनात सरोज कुमार सिंह, भोला सिंह व समेत तीन पुलिस कर्मियों को मामूली चोटें भी आ गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर सोरांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले को लेकर सोरंाव पुलिस ने बलवा, जान से मारने की धमकी, सरकारी संपत्ति के नुकसान, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, सरकारी लोक सेवक पर हमला समेत आदि आरोपों में तीन-चार नामजद व 35-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें