फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 10 साल की मूकबधिर से दुष्कर्म, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आनापुर क्षेत्र में सोमवार करीब आठ बजे बाजार से चाऊमीन लेकर लौट रही 10 साल की मूकबधिर से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची ने घर जाकर घटना की जानकारी इशारे से मां को दी और घटना स्थल पर ले गई। मंगलवार की सुबह मां ने आरोपी राजमुन (30) के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बच्ची सोमवार शाम आठ बजे भुजवा गली से चाऊमीन लेकर लौट रही थी। तभी गांव के राजमुन ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह मां घर के अन्य लोगों के साथ नवाबगंज थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी।
मां ने बताया कि घटना घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर हुई है। बेटी को रात में ही नजदीकी डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गई। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। मंगलवार को आरोपी राजमुन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी आनापुर मारुति नंदन ने बताया कि आरोपी के तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि पीड़िता की मां मजदूरी कर गुजारा करती है। उसके पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें