फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmad : प्रयागराज, दिल्ली और लखनऊ में अतीक के करीबियों के 10 ठिकानों से ईडी को 17.80 लाख रुपये मिले

Sat, 17 Jun 2023 02:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों और बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाइल आदि बरामद किया गया है। बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
अतीक अहमद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक अहमद के करीबी बिल्डर और करीबियों के 10 ठिकानों पर शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कुल 17.80 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में संपत्तियों के साथ अलग-अलग फर्म, कंपनियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। इन दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार अतीक के भाई अशरफ के एक बेहद करीबी बिल्डर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन


प्रयागराज में रियल एस्टेट कारोबारी अमित गोयल, अतुल द्विवेदी तो नई दिल्ली में रियल एस्टेट कारोबारी शरद गुप्ता, संतोष गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान संदिग्ध पेपर, मोबाइल, हार्ड डिस्क और नकदी बरामद की गई है। कई लैपटॉप  और मोबाइल और हार्ड डिस्क भी ईडी के हाथ लगे हैं। इन कारोबारियों के ठिकानों पर कई दिनों से ताबड़तोड़ कार्रवाई कई दिनों से चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें