फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में भीषण हादसा: मेजा में बस की टक्कर से बोलेरो सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत

Sat, 15 Feb 2025 07:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मेजा थाना क्षेत्र के मनु का पूरा गांव में शनिवार को तड़के बड़ा हादसा हो गया ।बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत में बोलेरो सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए आ रहे थे। 
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा में प्रयागराज मिर्जापुर हाईवे पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यहां श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे और संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे। हादसे में बस में सवार 19 श्रद्धालु भी जख्मी हुए हैं जो संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो में सवार सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ कोरबा के रहने वाले थे । जिसमें ईश्वरी प्रसाद जायसवाल, संतोष सोनी, भागीरथी जायसवाल, सोमनाथ, अजय बंजारे, सौरभ कुमार सोनी, गंगा दास वर्मा, शिवा राजपूत, दीपक वर्मा, राजू साहू शामिल रहे। सभी की शिनाख्त उनकी जेब में पड़े आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से हो पाया। पुलिस ने दसों  लाशों को चीर घर भेज दिया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजन छत्तीसगढ़ से रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें