फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल (जीडी) 2018 शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1.75 लाख सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएपीएफ) की एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल्स राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2018 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2018 का संशोधित परिणाम 12 सितंबर को घोषित किया गया था। परीक्षा में कुल पांच लाख पैंतीस हजार 169 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसमें 4.66 लाख पुरुष एवं 68 हजार महिला अभ्यर्थी सफल हुए थे। आयोग की ओर से हुई शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षा के बाद कुल 1.75 लाख अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। अब इन अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।
एसएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षा में चुनी गईं कुल 68781 महिला परीक्षार्थियों में 22439 अनुपस्थित, 46342 उपस्थित रहीं, जबकि 23828 परीक्षा में असफल हो गईं, इस प्रकार मेडिकल परीक्षा के लिए कुल 22514 परीक्षार्थी सफल हुईं। पुरुष अभ्यर्थियों में सफल 466388 में से 128870 अनुपस्थित, 337518 उपस्थित, 184662 असफल हुए, जबकि 152856 परीक्षार्थी सफल हुए। कुल 5,35,169 परीक्षार्थियों में से 1,51,309 परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि 3,83,860 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल 2,08,490 अभ्यर्थी असफल हो गए, 1,75, 370 परीक्षार्थी मेडिकल परीक्षा के लिए सफल हुए। एसएससी की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण की तिथि की सूचना सीएपीएफ के नोडल आफिसर द्वारा दी जाएगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि सफल अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी सीएपीएफ के नोडल केंद्र की ओर से वेबसाइट http://crpf.gov.in. पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें