फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ की चोरी करने वालों ने ही एडी हेल्थ का घर किया था साफ

विज्ञापन
1.25 crore theft case in Rajapur
विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी के घर चोरी के मामले में पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में खुलासा
विज्ञापन

प्रयागराज। कैंट में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी अरविंद सिंह नरुला के घर सवा करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों ने ही धूमनगंज में एडी हेल्थ का घर साफ किया था। उनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। हालांकि अभी बहुत से माल की बरामदगी नहीं हो पाई है।
अशोक नगर में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी अरविंद के घर से 27 जुलाई को दिनदहाड़े सवा करोड़ की चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिए एक दिन पहले पुलिस ने राजरूपपुर निवासी दो युवकों को पकड़ा। उनके पास से चोरी का कुछ माल भी बरामद हुआ जिनमें नगदी के साथ गहने थे। रात भर पूछताछ के बाद पुलिस शनिवार को दिनभर शेष माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी रही। हालांकि कोई विशेष सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दोनों से पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि उन्होंने ही बीती सात जुलाई को धूमनगंज के प्रीतमनगर में रहने वाले एडी हेल्थ विंदुप्रकाश सिंह के घर में 17 लाख की चोरी की वारदात अंजाम दी थी। सूत्रों का कहना है कि एडी हेल्थ के घर से चोरी गए कुछ गहने भी दोनों की निशानदेही पर बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस उन सराफा दुकानों पर छापेमारी में जुटी है जहां दोनों ने चोरी का माल बेचा। मामले में पुलिस अफसर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें