फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफर का एसडीएम पद पर चयन

विज्ञापन
मोहम्मद जफर - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू से भूगोल विभाग में पीएचडी कर रहे मोहम्मद जफर का यूपीपीसीएस-2020 में एसडीएम पद पर चयन हुआ है। इससे पहले उन्हें यूपीपीसीएस-19 फॉरेस्ट सर्विस में 7वीं रैंक मिली थी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियांगज निवासी आफताब वहीद (राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त) के बेटे जफर ने बताया कि जब वह छह साल के थे तब उनकी अम्मी का इंतकाल हो गया था। इसके बाद भाई-बहनों की परवरिश उनके अब्बू ने की। जफर ने कहा कि यूपी बोर्ड से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा डुमरियागंज से पास की है। फिर, स्नातक की डिग्री एएमयू से ली।
परास्नातक की डिग्री जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से ली। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। इसलिए वह यूपीएससी की परीक्षा में बैठेंगे। इससे पहले उन्हें दो बार यूपीपीसीएस की परीक्षा में नाकामी मिल चुकी है। तीसरी बार यूपीपीसीएस-2020 की परीक्षा में सफलता मिली है। जफर ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने कहा कि छोटा भाई एएमयू से राजनीति विज्ञान में पीएचडी कर रहा है। उर्दू विषय में बहन पीएचडी कर रही है। छोटी बहन जेएन मेडिकल कॉलेज एएमयू से एमबीबीएस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें