त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 12 परिसरों/स्थलों का अधिग्रहण किया गया है। इन स्थलों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। साथ ही मतगणना भी उन्हीं स्थलों पर होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कोल तहसील के लोधा ब्लॉक स्थित स्वामी विवेकानंद टेक्नोलॉजी कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। धनीपुर ब्लॉक के कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। अकराबाद ब्लॉक के डॉक्टर हबीब खां इंटर कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। जवां ब्लॉक के विकास खंड मुख्यालय को प्रस्थान स्थल व नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज, कासिमपुर पावर हाउस को मतगणना स्थल बनाया गया है। खैर तहसील के खैर ब्लॉक के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है।
टप्पल ब्लॉक के जमुना खंड इंटर कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। अतरौली तहसील के अतरौली ब्लाक में स्थित वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय को मतगणना व प्रस्थान स्थल बनाया गया है। गंगीरी ब्लॉक के रघुनंदन इंटर कॉलेज, छर्रा को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। बिजौली ब्लॉक के बिहारी लाल भारती महाविद्यालय, पालीमुकीमपुर को प्रस्थान स्थल व मतगणना स्थल बनाया गया है।
इगलास तहसील के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज को प्रस्थान स्थल व मतगणना स्थल बनाया गया है। गोंडा के लक्ष्मण इंटर कॉलेज को प्रस्थान स्थल व मतगणना स्थल बनाया गया है। गभाना के चंडौस ब्लॉक के गांधी इंटर कॉलेज को प्रस्थान व मतगणना स्थल बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन स्थलों के संबंध में आदेश दिए कि निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए यहां बिजली, पानी, शौचालय की सुविधा दुरुस्त कर ली जाएं।