फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सिकंदर के दांव में फंसे युधिष्ठिर, सात लाख की कुश्ती जीती

विज्ञापन
विजेता पहलवान सिकंदर शेख। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सासनी गेट स्थित अखाड़ा तुरिया शाह में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल का शुक्रवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हो गया। दंगल का सबसे बड़ा आकर्षण सात लाख रुपये की कुश्ती रही। इसमें महाराष्ट्र केसरी और भारत केसरी पहलवान सिकंदर शेख ने हरियाणा के पहलवान युधिष्ठिर को पटखनी दी। इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन


दंगल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेच दिखाए। दो दिनों में कुल 130 कुश्तियां कराई गईं, जिनमें लाखों रुपये के इनाम बांटे गए। अलीगढ़ के भूतिया पहलवान ने 11 हजार रुपये की कुश्ती में मथुरा के दिनेश पहलवान को हराया। वहीं, मुईन पहलवान ने 31 हजार रुपये की कुश्ती जीतकर अलीगढ़ जिला केसरी का खिताब अपने नाम किया। एक अन्य मुकाबले में अखाड़ा तुरिया शाह के सहवास पहलवान और पलवल के दिनेश पहलवान के बीच 11 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी नीरज जादौन, फरीद प्रधान और एसपी सिटी ने किया। आयोजन में खलीफा बिलाल पहलवान, प्रिंस पहलवान, गैंग खलीफा अरुण चौहान और सुफियान पहलवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें