फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएस कॉलेज ने जीता महिला क्रिकेट का खिताब

विज्ञापन
विजेता टीम की खिलाड़ी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएस कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शुक्रवार को डीएस कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने टीकाराम कन्या महाविद्यालय (टीआर कॉलेज) को 61 रन से करारी शिकस्त दी। डीएस कॉलेज की जीत में रचना की 68 रन की शानदार पारी अहम साबित हुई।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएस कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 171 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रचना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत टीम विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीआर कॉलेज की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। डीएस कॉलेज के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। टीआर कॉलेज की पूरी टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से छाया ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। इस तरह डीएस कॉलेज ने 61 रन से मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।


प्रतियोगिता में विवेकानंद कॉलेज, ज्ञान महाविद्यालय, एसके कॉलेज एटा, डीएस कॉलेज और टीकाराम कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग किया। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव एवं आयोजन सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। समापन समारोह में विजेता डीएस कॉलेज और उपविजेता टीआर कॉलेज की टीमों को ट्रॉफी तथा खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान चयन पर्यवेक्षक डॉ. रीता गुप्ता, चयनकर्ता डॉ. हर्ष कुमार, निर्णायक मंडल के सदस्य सत्यम सिंह, सत्यम कुशवाह, हर्ष गुप्ता, सुरजीत और संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें