फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में हंगामा, युवकों ने खिड़की एवं शीशे तोड़े

विज्ञापन
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में तोड़ा गया खिड़की का शीशा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में कोरोना जांच कराने के लिए युवकों ने खूब हंगामा किया। इस क्रम में खिड़की एवं खिड़की के अंदर के शीशे टूट गए। पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद युवक शांत हुए।
विज्ञापन

आगरा में 22 फरवरी को सेना में भर्ती की तिथि निर्धारित है। अभ्यर्थियों से कोरोना जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही युवकों को भर्ती में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में काफी संख्या में युवक कोरोना जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। समय भी कम है। 21 फरवरी को रविवार पड़ने के कारण भी युवक जल्दी में कोरोना रिपोर्ट चाहते हैं। शुक्रवार को काफी संख्या में युवक पं. दीनदयाल अस्पताल पहुंचे। विलंब होने पर जमकर हंगामा किया। इस क्रम में खिड़की एवं खिड़की के शीशे टूट गए। वहां पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी घबराकर इधर-उधर भाग गए। नोडल अधिकारी डॉ. केसी भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ ही थाना क्वार्सी पुलिस को सूचित किया। पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद युवक शांत हुए। लाइन लगवाकर युवकों से डाक्यूमेंट लिए गए। एक-एक कर सभी की आरटीपीसीआर जांच हुई। डॉ. केसी भारद्वाज ने बताया कि शाम तक 220 से अधिक युवकों की आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें