फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोपी में युवक का शव सड़क पर रख लगाया जाम

विज्ञापन
गांव गोपी में जीटी रोड पर जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। स्रोत : वीडियोग्रैब  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गोपी निवासी युवक की रविवार की रात कासगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार की दोपहर को गांव में शव पहुंचने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर करीब आधे घंटे में जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव गोपी निवासी सीताराम ने पुलिस को बताया कि रविवार की शाम को कुछ युवकों के साथ उनका बेटा गोपाल (30) गांव से बाइक पर कासगंज के सोरों घाट से कांवड़ लेने गया था। रात में पुलिस से सूचना मिली कि कासगंज के मोहनपुरा बाईपास पर गांव डुकरिया नगला के पास बाइक सड़क पर फिसलने से गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद सोमवार को शव लेकर गोपी आ गए।
सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए गोपी में जीटी रोड पर शव रखकर रोड जाम कर दिया। रोड जाम होने की जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवार के सदस्यों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गोपाल मृतक दो भाईयों में बड़ा था और उसने अपने पीछे पत्नी पूजा व दो बच्चों भविष्य व भूमि को रोते बिलखते छोड़ा है। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें