फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दोगुना धन का लालच देकर एक लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रठगांव निवासी नईमा पत्नी इमरान ने कोर्ट के आदेश पर गांव रामपुर निवासी सुनील शर्मा पुत्र बाबूलाल शर्मा के खिलाफ एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित नईमा का कहना है कि आरोपी सुनील शर्मा ने पांच साल में डबल धन करने का लालच देकर प्राइवेट कंपनी कैवहीन इन्फ्रा कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड की पालिसी कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि 05 नवंबर 2014 को एक लाख रुपये सुनील शर्मा को दे दिए। धनराशि डबल होने की अवधि 07 नवंबर 2024 को पूरी होने पर हम लोग आरोपी से मिले। इस पर आरोपी ने तीन चैक दिए और कहा कि चैकों को बैंक में तभी जमा करना जब वह कहे। इसी दौरान तीनों चैक की अवधि कई महीने पहले खत्म हो चुकी थी। 17 मई 2026 को जब हम लोग आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी व उसकी पत्नी ने मेरे पति को भद्दी गालियां दीं। विरोध करने पर दंपती ने हमें लात-घूसों से पीटा। धमकी दी कि यदि अब तुम लोग पैसे मांगने आए तो जान से मार दूंगा। एसओ धीरज कुमार का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें