फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रेम-प्रसंग में युवक को खंभे से बांधकर पीटा

विज्ञापन
एसी में आग लगने से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के मकदूम नगर में बृहस्पतिवार को प्रेम-प्रसंग में युवती के परिजनों ने एक युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी भीड़ ने धक्का-मुक्की की। इसमें एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



मकदूम नगर मोहल्ले के युवक की एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग था। युवती के परिजनों ने दोनों को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद परिजन और कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी के कपड़े तक फट गए।


काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को वहां से निकालने में सफल रही। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ प्रथम संजीव शर्मा का कहना है कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

एसी में आग लगने से जला सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें