पत्नी 14 नवंबर को शाम चार बजे घर से बिना बताए चली गई थी और काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। पति ने 21 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी और इसके बाद से परेशान चल रहा था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दादों में पत्नी के लापता होने से परेशान एक युवक का शव रविवार सुबह गांव नगला पापरी के पास ईंट भट्ठे के सामने पेड़ पर लटका मिला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 33 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र जय नारायण निवासी गांव चंदियाना रामपुर के रूप में हुई है। वह नोएडा में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया है कि उसकी पत्नी कांता देवी 14 नवंबर को शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।
संतोष ने 21 नवंबर को थाना पालीमुकीमपुर में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठाया। वह अपने पीछे एक बेटी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। तीनों बच्चे अब दादा-दादी के पास रह रहे हैं। थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।