फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर थाने में युवक का धरना

विज्ञापन
मुकदमा दर्ज न होने पर धाने में धरने पर बैठा युवक।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से आहत होकर लोधा थाना क्षेत्र के गांव नंदरोई निवासी एक युवक बृहस्पतिवार को अचानक थाने के भीतर ही धरने पर बैठ गया। युवक का आरोप था कि उसकी तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

गांव नंदरोई के लोकेश तिवारी का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें मध्यप्रदेश के एक आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इससे उसे तथा पूरे समाज को गहरी ठेस पहुंची है। इसी के विरोध में वह थाने में तहरीर देने पहुंचे थे, पुलिस ने तहरीर लेकर सिर्फ जांच का आश्वासन दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर वह थाने परिसर में ही धरने पर बैठ गया। कोतवाल सत्यवीर सिंह ने कहा कि थाने में किसी तरह के धरना-प्रदर्शन जैसी बात नहीं हुई है। युवक की तहरीर लेकर जांच की जा रही है। निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें