फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई। बीडीसी और ग्राम प्रधानों ने निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए, जो स्वीकार किए गए।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी गांवों में जाएं और किसानों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। प्रधानों ने समितियों पर यूरिया खाद नहीं मिलने और गांवों में पुष्टाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत कीं। ब्लॉक प्रमुख ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आगाह किया कि यूरिया वितरण में किसानों को कोई परेशानी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। संचालन गेंदालाल वर्मा ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, रवेंद्रपाल सिंह, केपी मिस्त्री, एडीओ केपी सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, भाजयुमो महामंत्री अंकित शर्मा, बलवीर सिंह प्रधान, अमरीश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें