फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लें युवा : जयवीर

विज्ञापन
नगर पंचायत बरौली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करते बरौली विधायक। - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत बरौली में गंग नहर के पास तिराहे पर शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि बरौली क्षेत्र के विधायक ठा.जयवीर सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया और फूलमाला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

विधायक जयवीर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने जाति व धर्म से ऊपर उठकर देश के स्वाभिमान व सम्मान के लिए अपना बलिदान देकर भारत माता के गौरव की रक्षा की। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे राणा सांगा और महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश के उत्थान के लिए काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें सभी के विकास के लिए कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू शर्मा ने की। इस मौके पर भाजपा नेता ठाकुर अभिमन्यु सिंह, ब्लॉक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह जादौन, नगर पंचायत बरौली के चेयरमैन मनोज सिंह, नगर पंचायत जवां के चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी, कोमल चौहान, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, महताब, कान्हा चौहान, ठाकुर शैलू, प्रहलाद सिंह, तेजवीर सिंह, प्रेमपाल, ललित भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, श्रीनिवास आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें