फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 रुपये हफ्ता नहीं देने पर युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन के शमशाद मार्केट में 500 रुपये हफ्ता देने से इनकार करने पर हमलावरों ने दो युवकों पर गोली चला दी। इसमें एक युवक घायल हो गया है। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन के मोहल्ला भमोला फाटक कुरैशी वाली गली में इकरार रहता है।
इकरार सोमवार की देर रात शमशाद मार्केट के पास एएमयू के सुलेमान हॉल के बाहर दुकान पर चाय पीने के लिए गया था। उसके साथ उसका दोस्त अकरम भी था। दोनों युवक जब चाय पी रहे थे तो उसी दौरान इनकी मोटरसाइकिल पर सराय रहमान के रहने वाले तीन युवक आकर बैठ गए।
इकरार और अकरम ने कहा कि वह बाइक से हट जाएं उन्हें जाना है। इस पर सराय रहमान के युवकों ने कहा कि अगर बाइक चाहिए तो उन्हें 500 रुपए देने होंगे। इस बीच अकरम के मोबाइल पर किसी का फोन
विज्ञापन

आ गया। वह फोन रिसीव करने के लिए जेब से मोबाइल निकालने लगा।
बाइक पर बैठे युवकों ने यह मान लिया कि वह वीडियो बनाने के लिए मोबाइल फोन निकाल रहा है। इसी बात से हमलावर भड़क गए और गोली चला दी। गोली अकरम के पैर में लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। आसपास के दुकानदार और राहगीरों की मदद से अकरम को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने बताया कि इकरार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अकरम की हालत खतरे से बाहर है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें