फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के जिपं सदस्य के पति का नर्सिंग होम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने राष्ट्रीय लोकदल की जिला पंचायत सदस्य सुलेखा सिंह के पति रालोद नेता डॉ. हरचरन सिंह के नर्सिंग होम समेत तीन निजी अस्पताल सील कर दिए। एसडीएम के अनुसार यह तीनों ही अवैध रूप से संचालित थे। झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे थे। वहीं, रालोद नेता ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को वोट देने से मना करने पर इसे प्रशासन की ओर से बदले की कार्रवाई बताया।
विज्ञापन

एसडीएम कुलदेव सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी के साथ गोरई में अमित नर्सिंग होम पर छापा मारा गया। यह नर्सिंग होम जिला पंचायत सदस्य सुलेखा सिंह के पति रालोद नेता डॉ. हरचरन सिंह का है। एसडीएम के अनुसार नर्सिंग होम में दो मरीज भर्ती थे। जिन डॉक्टर के नाम के बोर्ड पर दर्ज थे, वह मौके पर नहीं मिले।
इसके बाद चौधरी नर्सिंग होम पर कार्रवाई की गई। वहां एक महिला मरीज भर्ती मिली। झोलाछाप डॉक्टर ने उसका गर्भपात कराया गया था। वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। यह आनंद चड्ढा का नर्सिंग होम है। छवि नर्सिंग होम में टीम को कोई डॉक्टर नहीं मिला। वहां पांच मरीज भर्ती थे। एक महिला की हालत गंभीर थी। यह नर्सिंग होम अलीगढ़ शहर के योगेश शर्मा की ओर से संचालित है। एसडीएम ने बताया कि तीनों नर्सिंग होम में कोई कागजात नहीं मिले। तीनों को सील कर वहां भर्ती मरीजों को इगलास सीएचसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

- भाजपा प्रत्याशी को वोट देने से मना करने पर सरकार के इशारे पर प्रशासन बदले की कार्रवाई कर रहा है। हम इससे डरने वाले नहीं है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी के निर्देश पर निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे। - सुलेखा चौधरी व चौ. हरचरन सिंह।
- रालोद नेता के नर्सिंग होम पर प्रशासन की ओर से की गई बदले की कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। -चौ. नवाब सिंह छौंकर, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें