क्षेत्र के गांव ताजपुर में रविवार को युवा संगठन ने देशी शराब के 153 पौव्वा पकड़ लिये। शराब की सप्लाई करने चंडौस के गांव नगला बादाम का युवक लेकर आया था। लेकिन युवा संगठन की सक्रियता के कारण वह शराब की सप्लाई नहीं कर सका।
आरोपी फरार हो गया। इससे गुस्साए युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा पुलिस को बुलाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और शराब पुलिस के हवाले कर दी। गांव ताजपुर में दोपहर के समय बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने युवा संगठन की तारीफ की।
विरोध करने वालों में नीरज कुमार, दीपक चौहान, होमवीर सिंह, सूर्यकांत सिंह, नेत्रपाल सिंह, सीलू सिंह, ललित कुमार, जीतू सिंह, योगेश कुमार, रामू सिंह पवार, नरेश जादौन, मुनेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, हंसराज सिंह आदि थे।