फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक मौत, दूसरा घायल

Mon, 22 Jun 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टेंपो ओवरटेक करने के चक्कर में जट्टारी से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना राया के गांव बसेला निवासी प्रेम सिंह के घर से कुछ दिन पूर्व सोने के आभूषण गायब हो गए थे। रविवार को वह आभूषणों की जानकारी करने के लिए अपने भतीजे रनवीर सिंह पुत्र बाबूलाल के साथ बाइक से जट्टारी स्थित ज्योतिषी के पास गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वापस लौट रहा था कि गौमत चौराहे के निकट टेंपो को ओवरटेक करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रनवीर  घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें