फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 40 दिन से लापता युवक वापस घर पहुंचा, 21 अप्रैल को है चचेरी बहन की शादी, घर में लौट आईं खुशियां

Thu, 16 Apr 2026 03:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस टीम गुमशुदा की तलाश में जुटी हुई थी, 16 अप्रैल को उसे सकुशल तलाश लिया गया । परिजन राजीव के वापस घर आने पर खुश हैं। 21 अप्रैल को राजीव की चचेरी बहन की शादी भी है।
विज्ञापन
घर वापस लौटा युवक राजीव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद छावनी से 24 फरवरी को परिजनों को बिना बताए घर से लापता हुआ युवक 40 दिन बाद सकुशल वापस आ गया। चचेरी बहन की 21 अप्रैल को शादी होनी है। इससे घर में खुशी का माहौल और बढ़ गया। नौरंगाबाद छावनी गली नंबर पांच निवासी राजीव कुमार 24 फरवरी की रात करीब साढ़े दस बजे अचानक लापता हो गए। राजीव की पत्नी प्रीति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

विज्ञापन


सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने 16 अप्रैल को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राजीव कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, अयोध्या व गोंडा आदि जनपदों में घूमता रहा। गोंडा में एक गोशाला में रहकर उसने कुछ दिन काम भी किया। फिर वह करीब 40 दिन बाद स्वत: ही घर आ गया। राजीव ने पूछताछ में बताया कि वह घर से सिर्फ दो हजार रुपये लेकर घूमने निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उसने यह बात पत्नी व परिजनों को नहीं बताई थी। वह तीन बच्चों का पिता की याद आने पर वह बुधवार को गोंडा स्थित आश्रम के संचालक रामनाथ महाराज से किराया लेकर अलीगढ़ आ गया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें