फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईको कार-बाइक टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 09 Jan 2025 03:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव भरतपुर निवासी दीपक उर्फ भोला बाइक पर गांव अटलपुर में पैट्राल पंप पर पैट्रोल डलवाने के लिए जा रहा था। पंप के सामने एक ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल भोला की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
विज्ञापन
मृतक दीपक उर्फ भोला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 जनवरी को अलीगढ़-पलवल हाईवे राजमार्ग पर लोधा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 8 जनवरी को युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


गांव भरतपुर निवासी दीपक उर्फ भोला (25) पुत्र अवधेश के परिजनों ने बताया कि वह अपने दोस्त गांव ल्हौर्रा के रवेंद्र सिंह के साथ बाइक पर गांव अटलपुर में पैट्राल पंप पर पैट्रोल डलवाने के लिए जा रहे था। पंप के सामने एक ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछा बैठा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां दीपक उर्फ भोला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें