पांच दिन पहले पनैठी-गंगीरी कौड़ियागंज मोड़ के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। गांव सिकंदरपुर निवासी महीपाल सिंह पुत्र भूप सिंह के अनुसार 15 अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने छोटे भाई साेनू के साथ कौड़ियागंज मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी गंगीरी की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।
इससे 33 वर्षीय साेनू गंभीर रूप से घायल हो गए। जेएन मेडिकल कॉलेज के बाद दिल्ली ले जाकर वह इलाज करवा रहे थे जहां शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे उनके भाई ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी, दो बच्चे लक्ष्मी व दिपांशु को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।