फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत, पांच घायल

Sun, 20 Aug 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवक अपनी मां, पिता और भांजे को गांव के लिए टेंपो मेें बिठाकर ड्यूटी पर चले गए। टेंपो तेजपुर गांव के पास पहुंचा तभी ट्रक की टक्कर से खंती में पलट गया। इससे युवक के मां की मौके पर मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए।
 
विज्ञापन
खाई में पलटा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की सुबह करीब नौ साढ़े नौ बजे अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर डिबाई की ओर से आ रहे सरिया से लदे ट्रक ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो के साथ ही अनियंत्रित होकर ट्रक भी सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में टेंपो सवार एक वृद्ध महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच सवारियां घायल हो गईं।

विज्ञापन


विद्युत विभाग में जेई पंकज कुमार पुत्र राजवीर लाल निवासी कसरे कलां थाना डिबाई जिला बुलंदशहर अलीगढ़ शहर के लालडिग्गी स्थित विभागीय वर्कशाप में कार्यरत हैं और परिवार सहित सांगवान सिटी अलीगढ़ में रहते हैं। शनिवार को वह अपनी मां केला देवी (60), पिता राजवीर सिंह और भांजे मोहित पुत्र संजीव कुमार को गांव के लिए टेंपो मेें बिठाकर ड्यूटी पर चले गए। टेंपो तेजपुर गांव के पास पहुंचा तभी ट्रक की टक्कर से खंती में पलट गया। इससे केला देवी की मौके पर मौत हो गई। राजवीर व मोहित के अलावा टेंपो सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।

सूचना पर उप निरीक्षक अमित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पुत्र की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सड़क पर खड़े थे दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और मैक्स
इस हादसे से पहले यहीं पर मैक्स व दूध के टैंकर में टक्कर हो गई थी। यह दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर ही खड़े थे। बताते हैं कि डिबाई की तरफ से आया ट्रक इन वाहनों से बचते हुए अलीगढ़ की तरफ से आए टेंपो को ओवरटेक करने लगा तभी टेंपो में ट्रक की टक्कर लग गई। इसके बाद टेंपो के साथ ही अनियंत्रित हुआ ट्रक भी खंती में पलट गया। हादसा होते ही ट्रक चालक भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें