फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सुनाना के युवक की बल्लभगढ़ में करंट लगने से मौत

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुनाना निवासी मुकेश कुमार के पुत्र अमन (21) की मौत शुक्रवार की रात को हरियाणा के बल्लभगढ़ में करंट लगने से हो गई। बल्लभगढ़ से शव को लाकर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में दिन भर मातम छाया रहा।
विज्ञापन

गांव निवासी मुकेश ने बताया कि वे परिवार सहित बल्लभगढ़ में रहते हैं। बेटा अमन शुक्रवार की शाम को पालतू कुत्ते को घुमाने केे लिए गया था। कुत्ते का पैर धरती पर पड़े बिजली के तार पर पड़ गया। कुत्ते के गले में बंधी लोहे की जंजीर को अमन अपने हाथ में पकड़े हुए था। इसलिए उसको भी करंट लग गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अमन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और बल्लभगढ़ में एक कंपनी में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें